फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Slow progress of feeding on portal, instructions to stop salary of computer operator

Budaun News: पोर्टल पर फीडिंग की धीमी प्रगति, कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 26 Sep 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Slow progress of feeding on portal, instructions to stop salary of computer operator
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें एमओआईसी को निर्देशित किया कि वह डाटा एंट्री के कार्यों को स्वयं देखें। उन्होंने आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं के अपडेशन की फीडिंग के कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। परिवार नियोजन में जिले को पुरुष नसबंदी में 42 का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष छह हो गए, महिला नसबंदी में 3563 का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 637 नसबंदी हो चुकी हैं। सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए रैंकिंग में सुधार लाएं, जिनकी कम प्रगति है, वह प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दस्तक अभियान के लिए बनाया जाए व्हाट्सएप ग्रुप
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को कलक्ट्रेट में विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका व नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के लिए कहा, ताकि कहीं अगर बीमारी फैलने की शिकायत मिलती है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed