{"_id":"6a6d01b6f59aa3d2e20d1756","slug":"slogans-of-down-with-yogi-modi-raised-at-akhileshs-event-video-goes-viral-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169783-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अखिलेश के कार्यक्रम में योगी-मोदी मुर्दाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अखिलेश के कार्यक्रम में योगी-मोदी मुर्दाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बृहस्पतिवार को दहगवां में हुए कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ता के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता और नारे लगाने वालों की पहचान में जुटी है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सहसवान विधानसभा क्षेत्र के दहगवां में पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके सभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, जबकि वहां पर पुलिस कर्मी उनके नजदीक तैनात थे।
बावजूद इसके कार्यकर्ता पुलिस के सामने ही नारे लगाते रहे। मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी सत्यता की जांच के साथ नारे लगाने वालों की भूमिका और पहचान की पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है और उपलब्ध वीडियो फुटेज का विश्लेषण कराया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।