फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sleeper Bus Collides with Parked Truck On Ganga Expressway in Budaun

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, बच्चों समेत 26 यात्री घायल

Tue, 05 May 2026 10:59 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 10:59 AM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में मंगलवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से स्लीपर बस टकरा गई। हादसे में 26 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Sleeper Bus Collides with Parked Truck On Ganga Expressway in Budaun
गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से निजी स्लीपर बस टकरा गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में हरदोई, लखनऊ, उन्नाव और लुधियाना के यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्लीपर बस पंजाब से लुधियाना से उन्नाव जा रही थी। बताया गया कि जैसे ही यह बस संभल जिले के लहरावन इंटरचेंज के पास बदायूं बॉर्डर पर पहुंची, चालक को नींद आ गई। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिल्सी केके तिवारी इस्लामनगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को पहले संभल के बहजोई स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बस में करीब 65 यात्री सवार थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sleeper Bus Collides with Parked Truck On Ganga Expressway in Budaun
घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : संवाद

संभल रेफर किए गए घायल

  1. सहमान (23) पुत्र रिजवान, हरदोई
  2. संजना (17) पुत्री देशराज, रहीमाबाद लखनऊ
  3. पवन (24) पुत्र रामपाल, डम्बर खेड़ा लखनऊ
  4. दानिश (23) पुत्र हारिश, अमरोहा (बस चालक)
  5. रहमान (17) पुत्र पप्पू, बेहटा गोकुल हरदोई
  6. अवि (18) पुत्र संतलाल, रोहिना खुर्द हरदोई
  7. काव्या (54), डम्बर खेड़ा लखनऊ
  8. श्यामा कुमारी (38) पत्नी वाल्मीक, हरदोई
  9. मधु (18) पुत्री रामशंकर, बांगरमऊ उन्नाव
  10. सुमित (30) पुत्र रामपाल, बालामऊ हरदोई
  11. नितिन (4) पुत्र कैलाश, बेहटा मुजाबिल उन्नाव
  12. रमेश (35) पुत्र रामगुलाम, रहीमाबाद लखनऊ
  13. कमलेश (50) पुत्र दहली, उन्नाव
  14. विमला रानी (65) पत्नी श्रीकांत, लुधियाना
  15. शिवानंद (40) पुत्र रामनरेश, लुधियाना
  16. सिमरन (38) पत्नी शिवानंद, लुधियाना
  17. अन्नू (19), उन्नाव
  18. भइयालाल (45), उन्नाव
  19. आकांक्षा (15), हरदोई
  20. अशीष कुमार (18), हरदोई
  21. कमलेश कुमार (39), उन्नाव
  22. कमला (38), उन्नाव
  23. नीतेश (6), उन्नाव
  24. राहुल (8), उन्नाव
  25. दो अन्य घायल

नींद बनी हादसे की वजह
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed