फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sky light

घर पर बिजली गिरने से लिंटर चटका, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंके

Sat, 06 Feb 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
sky light
बदायूं। बृहस्पतिवार रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक उझौली गांव में एक मकान पर बिजली गिर गई, जिससे मकान का लिंटर चटक गया। शौचालय की दीवारें चटक गईं, साथ ही हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। हादसे के दौरान परिवार वाले बाल-बाल बच गए। एक चारपाई भी पूरी जल गई।
विज्ञापन

बिनावर क्षेत्र के ग्राम उझौली निवासी रामप्रसाद बृहस्पतिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ उनके मकान के ऊपर बिजली गिर गई। परिवार वालों के मुताबिक एक बार को उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। चारों तरफ अंधेरा छा गया। थोड़ी देर बाद उन्होंने लाइट जलाकर देखा तो वह दंग रह गए। मकान में जगह-जगह दरारें पड़ गई। लिंटर चटक गया। उसका मलवा छिटकर नीचे आ गिरा। तो वहीं घर में लगे सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। घर के बराबर में शौचालय तक की दीवारें चटक गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका बेटा नीचे कमरे में बैठा पढ़ाई कर रहा था। वह हादसे के कुछ देर पहले ही उठकर गया था। उसकी चारपाई तक चल गई। उस पर लगा बिस्तर राख हो गया। गनीमत रही कि उसके जाने के बाद बिजली गिरी। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। इसके बावजूद घर में रखा टीवी, फ्रिज, चार्जर, पंखे और अन्य सामान फुंक गया। घर की पूरी केबल जल गई। उनके अनुसार लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से ढहा लिंटर, हादसा टला
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुकटिया में बीती शाम हुई बरसात के दौरान गांव के गुलशेर पुत्र वंशीर खां के घर पर बिजली गिर गई जिससे उसके मकान का लिंटर ढह गया। यह छत पहले से ही जर्जर हालत में थी। बताते हैं कि इस दौरान गुलशेर के परिवार के लोग इस जर्जर लिंटर के नीचे से कुछ देर पहले ही निकल गए थे। जिसके कारण वह बाल-बाल बच गए। वरना यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed