फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skeleton of Pradhan brother found in farm near Medical College in Budaun

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास खेत में मिला प्रधान के भाई का कंकाल, 19 मई से थे लापता

Sun, 02 Jun 2024 04:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 04:28 PM IST
सार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक रविवार दोपहर को नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़ों व चप्पलों से मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Skeleton of Pradhan brother found in farm near Medical College in Budaun
घटनास्थल पर पड़ी मृतक की पैंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में 19 मई से लापता ग्राम प्रधान मोहम्मद सफीक के भाई फारुख का कंकाल रविवार दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक खेत में मिला। उनकी पहचान कपड़ों, चप्पल और बेल्ट से हुई है। सूचना मिलने के बाद उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी ग्राम प्रधान मोहम्मद सफीक के भाई फारुख गल्ला व्यापारी थे। वह 19 मई को उझानी पेमेंट लेने गए थे। उसके बाद लौटकर नहीं आए। इसके अगले दिन प्रधान ने थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से परिवार वाले लगातार उन्हें तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


Exit Polls 2024: इन पांच सीटों पर करीबी मुकाबले में फंसी भाजपा, सपा का भी खुल सकता है खाता
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रिश्तेदार भी खोजबीन कर रहे थे। रिश्तेदारों ने ही छोटे भाई शाने आलम को कंकाल मिलने की सूचना दी, जिससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सीओ उझानी शक्ति सिंह, कोतवाली उझानी और मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed