{"_id":"68da69d8e3e833ba120f5637","slug":"six-junior-doctors-of-badaun-medical-college-arrested-for-brutally-beating-nursing-students-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बदायूं में मेडिकल कॉलेज के छह जूनियर डॉक्टर गिरफ्तार, नर्सिंग छात्रों को बेरहमी से पीटा था; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदायूं में मेडिकल कॉलेज के छह जूनियर डॉक्टर गिरफ्तार, नर्सिंग छात्रों को बेरहमी से पीटा था; देखें वीडियो
Mon, 29 Sep 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:54 PM IST
सार
बदायूं में मारपीट करने के आरोपी छह जूनियर डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों पर नर्सिंग छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों पर नर्सिंग छात्रों को बेरहमी से पीटने का आरोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों से मारपीट के आरोप में छह जूनियर डॉक्टरों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। जहां से जमानत पर सभी को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्र वीर प्रताप यादव ने रविवार शाम को दस जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह भरभना चौराहा इटावा के रहने वाले हैं। वह अपने साथियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी भी दी
आरोप लगाया कि 28 सितंबर को दिन में करीब 11.50 पर मेडिकल कॉलेज के ही डॉक्टर मेघान्शू सिंह (जूनियर डॉक्टर), शिवांग मणि त्रिपाठी, अखिलेश यादव, तुषार, रवि गुप्ता, रितुराज सिंह, सविन्दल, अभिषेक गिरि, रवि सिंह व अज्ञात डॉक्टर्स उनके किराये के मकान के बाहर आ गए। जूनियर डॉक्टरों ने वीर प्रताप यादव और उनके साथियों तन्यम प्रताप, यश तोमर, मोहित तिवारी, अमन यादव, अंकित गुप्ता, अनुज शर्मा के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। जिससे अमन यादव को गंभीर चोट आईं हैं। आरोपियों ने धमकी दी कि कॉलेज में पढ़ने नहीं देंगे। दोबारा मिलने पर जान से मार देंगे।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की तलाश
सोमवार को थाना पुलिस ने दबिश देकर डॉ.अंकित, अखिलेश यादव, मेधांशु सिंह, शुभम कुमार राठी, हितेश, शिवांग मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया है। अन्य नामजद डॉक्टरों की तलाश पुलिस कर रही है। इस घटना में घायल हुए छात्रों का मेडिकल कराया गया है।
एक छात्र को गंभीर चोटें आने के कारण उसका एक्स-रे भी कराया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी जूनियर डॉक्टर हैं। ये सभी वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों और उनके अज्ञात साथियों की तलाश जारी है। छह लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।