{"_id":"64d7888ebae097549b0e4e65","slug":"six-houses-caught-fire-in-badaun-mohan-nagala-village-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आग ने मचाया तांडव: बदायूं के मोहन नगला में छह घर जले, गांव में मचा कोहराम, मां-बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने मचाया तांडव: बदायूं के मोहन नगला में छह घर जले, गांव में मचा कोहराम, मां-बेटी झुलसी
Sat, 12 Aug 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:57 PM IST
सार
कादरचौक क्षेत्र के गांव मोहन नगला में शनिवार शाम को छह घरों में आग लगने से कोहराम मच गया। आग से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक घर में मां-बेटी झुलस गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मोहन नगला में आग से जले घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला में शनिवार शाम हादसा हो गया। शाम के समय अचानक एक घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते, तब तक आग ने पांच और घरों को चपेट में ले लिया, जिससे उन घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। एक घर में बकरियों को बचाने में मां-बेटी झुलस गईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव मोहन नगला में शनिवार शाम करीब चार बजे मैकूलाल के घर में आग लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक मैकूलाल के परिवार वाले अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे। जब तक वह समझ पाते, तब तक आग पूरी तरह घर में फैल गई। उनकी पत्नी हरप्यारी (50) और बेटी गिरिजा (20) घर में मौजूद थीं। घर में आग देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कातिल बाप: तीन लाख रुपये सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, हादसे का दिया रूप; गर्भवती बहू का उजाड़ा सुहाग
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत घर में बंधी बकरियों को खोलना शुरू कर दिया। बकरियां बचाने के चक्कर में दोनों मां-बेटी आग की चपेट में आकर झुलस गई। ग्रामीण बाल्टियां ले लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। वह आग बुझा नहीं पाए थे कि मैकूलाल के घर से नजदीक में तुलसी राम, वासुदेव, भोलाराम, निरोत्तम और सोहनपाल के घरों में भी आग गई। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया।
गांव के गली में नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी
लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद एक बड़ी गाड़ी गांव पहुंच गई, लेकिन यह पानी की गाड़ी गांव की पतली गली में नहीं गुजर सकी। इससे फायर ब्रिगेड ने दूसरी छोटी गाड़ी मंगाई। तब कहीं गांव में जाकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। बताते हैं कि आग बुझाने का कार्य शाम करीब सात बजे तक चलता। तब तक घरों में लगी आग बुझा ली गई। भूसे के ढेरों में लगी आग देर शाम तक बुझाई जाती रही।
इस हादसे में ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और रजाई गद्दे समेत सारा सामान जल गया। घटना की सूचना पर एसओ वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने भी आग बुझाने में मदद की। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को भी सूचना दे दी है लेकिन देर शाम तक राजस्व विभाग से कोई नहीं पहुंच सका।