फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unable to find an ambulance, they brought the patient to the district hospital on a handcart.

Budaun News: एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेली पर मरीज को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल

Thu, 22 Oct 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Unable to find an ambulance, they brought the patient to the district hospital on a handcart.
एंबुलेंस न मिलने पर ठेला पर मरीज को लेकर जिला अस्पताल ले जाता हुए तीमारदार। स्रोत वीडियो ग्रेब
बदायूं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीमारदार एक मरीज को ठेली पर लादकर जिला अस्पताल ले जाते हुए दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कई बार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरीज कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर का रहने वाला है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वाहन नहीं पहुंचा। इस पर परिजन मरीज को ठेली पर लेटाकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ऐसे में सरकारी एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता और आपात स्थिति में मरीजों को मिलने वाली सहायता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन




--जिला अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एंबुलेंस नहीं मिलने पर वह सीधे मरीज को अस्पताल स्वयं लाया था। यहां पर मरीज को उपचार दिया गया। वह ठीक है। एंबुलेंस का अस्पताल से कोई मतलब नहीं। सतीश चंद्र नागर, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed