{"_id":"6aaa6c979e1e3e67510e24e9","slug":"six-family-members-went-to-sleep-after-dinner-they-were-found-unconscious-in-budaun-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: रात में खाना खाकर सोए थे परिवार के छह लोग, सुबह बेहोश मिले, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: रात में खाना खाकर सोए थे परिवार के छह लोग, सुबह बेहोश मिले, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 16 Sep 2026 03:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:57 PM IST
सार
अलापुर के वार्ड तीन में हरीश शर्मा का परिवार बुधवार सुबह बेहोश मिला। मंगलवार रात लौकी चना की सब्जी खाने के बाद सभी सोए थे। उनके दो पालतू कुत्ते भी बेसुध पाए गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
सभी पीड़ितों को एंबुलेंस से ले जाया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं जिले के अलापुर नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी हरीश शर्मा अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात रात खाना खाकर सोए थे। घर में लौकी चना की सब्जी बनी थी। बुधवार सुबह परिवार के सभी लोग घर में बेहोश मिले। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस की महिला ने दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद महिला के पति राजू ने हरीश के कलान में काम करने वाले बेटे को फोन कर जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने पर बेटा घर पहुंचा तो दरवाजा खोला गया, सभी लोग घर में बेहोश मिले। दो कुत्ते भी बेहोश मिले। सूचना पर अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
नगर के वार्ड तीन निवासी हरीश शर्मा (70) मवेसी खरीदने और बेचने का काम करते हैं। मंगलवार की शाम उनके घर में लौकी चना की सब्जी बनाई गई थी। परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह साढ़े नौ बजे तक परिवार कोई व्यक्ति घर से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली: अग्निवीर और होमगार्ड भर्ती की दौड़ में पांच युवक बेहोश, एक के पैर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
जिसके बाद छत अंदर देखा तो हरीश शर्मा (70), पत्नी घुन्नो देवी (65), बेटा गोपाल (25), पुत्रवधू पत्नी रुबी (23), दूसरा बेटा निशु (20) और गोपाल का तीन वर्षीय पुत्र विभांस चारपाई पर बेसुध पड़े थे। घर के पालतू दो कुत्ते भी बेहोश पड़े मिले। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी एंबुलेंस से उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फूड प्वाइजिनिंग की आशंका जताई गई है।