फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisters fight over cooking, teenager commits suicide by consuming poisonous substance

Budaun News: खाना बनाने को लेकर बहनों में झगड़ा, किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sisters fight over cooking, teenager commits suicide by consuming poisonous substance
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतका रूखसार के परिजन। संवाद
बदायूं। मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव थल्लिया नगला में रविवार शाम सगी बहनों में खाना बनाने को लेकर आपसी मनमुटाव हो गया। एक दूसरे से झगड़ने के बाद छोटी बहन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव थल्लिया नगला निवासी इशराफत लखनऊ में कपड़ा का व्यापार करते हैं। इशराफत ने बताया कि रविवार शाम को उनकी पत्नी गुड्डी मवेशियों को चारा डालने के लिए घेर में गई थी। घर पर बड़ी बेटी खुशनामा व छोटी रुखसार (14) थी। दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इसके बाद खुशनामा घर से निकलकर मां के पास पहुंच गई। छोटी बेटी घर में ही रह गई। उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब पत्नी गुड्डी व बेटी खुशनामा घर पहुंची तो रुखसार बेहोश थी। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। परिजन रुखसार को लेकर शहर के अस्पताल में आए। यहां उसकी हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां रात 10:30 बजे करीब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया बहनों में विवाद होने के बाद किशोरी ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed