फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sister and nephews occupy brother's house; report filed.

Budaun News: भाई के मकान पर बहन और भांजों ने किया कब्जा, रिपोर्ट

Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sister and nephews occupy brother's house; report filed.
उझानी। नझियाई मोहल्ले में एक युवक ने बहन और भांजों पर रहने के लिए दिए मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत उसके बेटों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नझियाई मोहल्ला निवासी मोहम्मद इब्राहीम की ओर से कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 1984 में एक मकान खरीदा था। भाई बंटवारे के बाद उस पर काबिज हो गए। इब्राहीम के पास एक और मकान था, जिसे उन्होंने सिर्फ रहने के लिए बहन उमरबानो और भांजों को दे दिया था। कारण, उनकी बहन के पास कोई मकान नहीं था।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले इब्राहीम ने बहन और भांजों से मकान खाली करने को कहा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से बिजली कनेक्शन भी लगवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उमर बानो और उनके बेटों ने मकान खाली करने की बजाय उन्हें धमकाया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो इब्राहीम ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार शाम उमर बानो, उसके बेटे राशिद, नासिर, ताहिर और शहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed