फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Signal to three stations , Ongoing testing at seven

सिग्नल में तीन स्टेशन पास, सात पर चल रही टेस्टिंग

Thu, 05 Feb 2015 11:28 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 05 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Signal to three stations , Ongoing testing at seven
मीटरगेज को ब्रॉडगेज लाइन में बदलने का चल रहा काम पूरा होने को है। पटरी बिछाने का काम जहां शुरूआती महीनों में पूरा कर दिया गया। वहीं अब फिनिशिंग और सिग्नल का काम पूरा करने की कवायद तेज गति से की जा रही है। सिग्नल में तीन स्टेशन पास हो चुके हैं। जबकि सात स्टेशनों की टेस्टिंग भी 15 दिन में पूरे होने की उम्मीद है। इसके अलावा बाकी सभी कार्य भी 20 फरवरी तक पूरे कराने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सालों से लटकी योजना को 2014 में अमलीजामा पहनाया गया और एक जनवरी से रामगंगा-बदायूं के बीच मेगा ब्लॉक लेकर मीटरगेज कन्वर्जन का काम शुरू कराया गया। इसके बाद 15 फरवरी-2014 से बदायूं-कासगंज के बीच भी आवागमन बंद कराते हुए कार्य शुरू करा दिया गया। महज 39 दिनों में ही कासगंज से कछला के बीच सफल पॉवर ट्रॉयल लेकर उम्मीद की किरण जगा दी। लेकिन जून में सुस्त कार्यप्रणाली के चलते अगस्त में ट्रेन चलाने के रेल अफसरों के दावे झूठे साबित हो गए। बाद में यही ट्रेन दिसंबर में दौड़ाने की बात कहीं गई लेकिन इसमें भी पूर्वोत्तर रेल प्रशासन अपने दावे पर खरा नहीं उतर सका। अब चूंकि एक साल से अधिक समय गुजर चुका है और लोगों में भी ट्रेन चलने की चाह बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए एक बार फिर मार्च में ट्रेन चलाने के कयास लगाए जाने लगे हैं। एनई रेल के लोगों की माने तो सिग्नल का काम पूरा हो चुका है, बमियाना, मकरंदपुर, घटपुरी स्टेशनों पर टेस्टिंग हो गई है बाकी सात स्टेशनों पर जारी है। जो 15 दिन मेें पूरी हो जाएगी। इसके अलावा पेंटिंग वर्क, मशीन पैकिंग, पीपी सेल्टर, सीट और गिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। जिसे रेल प्रशासन आठ से दस दिन में पूरा होने की बात बोल रहा है। बताते हैं कि सोरों और उझानी स्टेशनों पर फिनिशिंग, आपरेटिंग का काम चल रहा है। जो सप्ताह भर में पूरा कर दिया जाएगा। फरवरी अंत तक हो सकता इंस्पेक्शन मार्च में ब्रॉडगेज लाइन पर ट्रेन दौड़ने की संभावना है। सीआरएस इंस्पेक्शन के बाद सीधे ट्रेन दौड़ाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीआरओ, एनई रेलवे, इज्जतनगर, बरेली ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण की ओर हैं। फरवरी आखिर में सीआरएस इंस्पेक्शन होने की उम्मीद है। जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी। बचा हुआ काम भी पूरा कराया जा रहा है। संभवत: बीस फरवरी तक पूरा करा दिया जाएगा। बाकी सभी तैयारियां हैं। रहीं बात मानवरहित क्रॉसिंग की तो उस पर भी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास जारी है। जल्द ही निर्णय निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed