महंत गोविंद ने बताया कि श्रावण मास में धार्मिक आयोजनों का बड़ा महत्व है। इस महीने में सात दिन सिद्ध बाबा की परिक्रमा करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती हैं। उनके आश्रम में किसी प्रकार का चढ़ावा आदि स्वीकार नहीं किया जाता है। यहां नाहिल (शाहजहांपुर) निवासी पंडित सुरेश चंद्र मिश्र ने यहां मानस पाठ कर लोगों को चरित्र निर्माण की प्रेरणा प्रदान की। आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में जगभान सिंह, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, वेदपाल सिंह, सतेंद्र सिंह एडवोकेट, सूरज भान सिंह, विनय प्रताप सिंह, हरवान सिंह, सौरभ, बंटी सिंह, इतेंद्र सिंह, मुकेश माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।