फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sick student dies during treatment in residential school

Budaun News: आवासीय विद्यालय में छात्रा की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 14 Dec 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sick student dies during treatment in residential school
मृतका साक्षी का फाइल फोटो। आवासीय विद्यालय में बीमार छात्रा की मौत के साथ लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दातागंज। समरेर के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में बीमार छात्रा साक्षी (13) की मंगलवार रात उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिवार वालों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्रा का समय पर उपचार नहीं कराया गया और न ही उन्हें सूचना दी गई। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह से शिकायत भी की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हासीगंज निवासी सत्यदेव सिंह का कहना है कि समरेर में आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय है। उसमें उनकी 13 वर्षीय बेटी साक्षी कक्षा आठ की छात्रा थी। वह रविवार को साक्षी को उसके विद्यालय छोड़कर आए थे। उस समय बेटी बिल्कुल ठीक थी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर अध्यापकों ने सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत काफी खराब है। इससे वह स्कूल पहुंच गए। उस समय उनकी बेटी को तेज बुखार था और वह बेहोश थी। वह बेटी को लेकर तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने पुत्री का उपचार नहीं कराया और न ही उन्हें समय पर सूचना दी। लापरवाही से पुत्री की जान चली गई। उन्होंने पुत्री के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में प्रधानाचार्य सुषमा गौतम ने बताया कि यहां जो भी साधन मौजूद थे, छात्रा का उपचार कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को सूचना दे दी गई।
--
आश्रम पद्धति के आवासीय विद्यालय में तैनात महिला फार्मासिस्ट से जानकारी की गई थी। उन्होंने बताया कि जब छात्रा यहां से अस्पताल ले जाई गई थी। तब उसका ब्लड प्रेशर ठीक था लेकिन उसके बाद क्या हुआ, इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है। अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।

- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed