फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shyam Sankirtan took place in Bilsi, devotees danced with great enthusiasm.

Budaun News: बिल्सी में हुआ श्याम संकीर्तन, जमकर झूमे भक्त

Sun, 05 Oct 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Shyam Sankirtan took place in Bilsi, devotees danced with great enthusiasm.
बिल्सी में हुए श्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते भक्त। संवाद
बिल्सी। पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन पर शुक्रवार की रात एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने संकीर्तन का आयोजन कराया गया। सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। इसके बाद बाबा के भक्तों द्वारा गुणगान किया। बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों पर जमकर झूमे। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बाबा के काफी भक्त मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित श्याम बाबा के मंदिर भी पर भक्तों ने संकीर्तन आयोजित किया। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed