फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shyam sandhya

श्याम संध्या में भजनों की रसधार

Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
shyam sandhya
श्याम संध्या में भजनों की रसधार
खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु की जयंती पर शुक्रवार रात भजन संध्या में भक्त कलाकारों के मनमोहक अंदाज देख झूम उठे। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने नृत्य कर धमाल मचा दिया। तड़के तक बही श्याम भजनों की रसधार में भक्त सराबोर हो गए।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में श्याम संध्या की शुरूआत में आयोजक मंडल के मुखिया अजय कुमार मित्तल ने खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु की झांकी के समक्ष पूजन किया। उत्तराखंड के बद्रीधाम से पहुंचे पवन गोदियाल ने श्याम बाबा के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। टीवी कलाकार कविता गोदियाल ने भी कई भजन सुनाए। कलाकारों ने राधा-कृष्ण बनकर धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। गणेश-पार्वती बने कलाकारों का भी प्रदर्शन मनमोहक रहा। कलाकारों ने श्याम बाबा की झांकी भी पेश की।
विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे तक भजन संध्या में कलाकारों के साथ महिला भक्त झूमती नजर आईं। महिलाओं ने श्याम बाबा का गुणगान भी किया। कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानत किया गया। सुबह में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अमित मित्तल, विवके वार्ष्णेय, भावना, राजकुमार बंसल, अंकुर वार्ष्णेय, संजय मित्तल, अमित अग्रवाल, अशोक गर्ग, अभिषेक बंसल और अमित गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed