{"_id":"65ff22ed8837ad7ff209f3b4","slug":"should-i-campaign-for-sp-or-not-salim-sherwani-could-not-decide-badaun-news-c-123-1-sbly1002-115770-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सपा के लिए प्रचार करें या नहीं? तय नहीं कर सके सलीम शेरवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सपा के लिए प्रचार करें या नहीं? तय नहीं कर सके सलीम शेरवानी
विज्ञापन
बदायूं। सपा से चार और कांग्रेस से एक बार सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रहे सलीम इकबाल शेरवानी की सपा से नाराजगी बरकरार है। सपा के लिए चुनाव प्रचार की बात तय नहीं कर सके, पर यह साफ है कि अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अमर उजाला के साथ बातचीत में शनिवार दोपहर उन्होंने कहा कि रमजान खत्म होने के बाद समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे। पर इतना साफ है कि इंडिया गठबंधन अन्य दलों के उम्मीदवारों का 2024 के चुनाव में साथ देंगे। जहां तक संभव होगा वहां तक प्रचार करने भी जाएंगे। सपा का पीडीए फार्मूला राज्यसभा में कहीं नहीं दिखा।
शेरवानी ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से मिलकर कहा कि जिस पीडीए की बुनियाद पर हम चुनाव लड़ना चाहते थे, उसको तो आपने ही उड़ा दिया है। तब रामगोपाल यादव का बयान भी आया था कि राज्यसभा में नहीं, लोकसभा में पीडीए के फार्मूले पर टिकट देंगे, लेकिन ये तो गंदगी करके पोंछा लगाने की बात हुई।
विज्ञापन
बोले, अब अगर अखिलेश यादव कहते हैं कि शिवपाल सिंह यादव का चुनाव लड़ाओ तो इसका फैसला मैं अपने लोगों से बातचीत के बाद ही लूंगा। अलग मेरे लोगों ने हामी भरी तो ईद के बाद बदायूं, बरेली, एटा, अलीग़ढ़, बुलंदशहर, आगरा जाऊंगा। वैसे भी इन दिनों रमजान चल रहे हैं। मैं इलाहाबाद से बाहर नहीं निकलता हूं।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले शेरवानी : ये लोकतंत्र नहीं
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री सलीम शेरवानी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मैं ये समझता हूं कि इस तरह की राजनीति देश में पहले कभी नहीं थी कि आप अपने राजनीतिक विरोधी की गिरफ्तारी करा दें। यह जो हो रहा है वह लोकतंत्र का हिस्सा नहीं। एक मिनट में अगर वो आदमी बीजेपी ज्वाइन करता है तो तुरंत ही क्लीन चिट मिल जाती है, नहीं तो ईडी-सीबीआई पीछे पड़ जाते हैं। संजय सिंह और मनीष सिसौदिया को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोग क्रिमिनल नहीं हैं, इन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
साजिद पर बोले सलीम शेरवानी : ऐसे बदमाशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए
बदायूं। दो बच्चों की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के बारे में शनिवार को पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि ऐसे बदमाशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। अगर कोई क्रिमिनल है और देश के खिलाफ आवाज उठाता है तो आप उसे सजा दीजिए, लेकिन बेगुनाहों को जेल में मत डालिए। न ही बुलडोजर चलाइए। न ही कोई मस्जिद गिराई जाए। ज्यादती होगी तो सही बात के लिए तो आवाज हम उठाएंगे ही, लेकिन माहौल अच्छा नहीं है। ब्यूरो