फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shortage of Doctors in the District; Vacant Posts to be Filled Soon

Budaun News: जिले में डॉक्टरों की कमी, जल्द भरे जाएंगे खाली पद

Tue, 05 May 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shortage of Doctors in the District; Vacant Posts to be Filled Soon
बदायूं। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रही हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक मरीजों को पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। हालात यह हैं कि जिले में आधे से अधिक नियमित डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। इन्हें जल्द ही भरा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में डॉक्टरों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसकी वजह से कई केंद्रों पर एक ही डॉक्टर को कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जबकि कई बार उन्हें जिला अस्पताल या अन्य शहरों के लिए रेफर कर दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार शासन स्तर पर मांग भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुछ डॉक्टरों की संविदा पर नियुक्ति की गई थी, जिससे आंशिक राहत मिली। अब विभाग ने फिर से खाली पदों पर संविदा के माध्यम से डॉक्टर रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द अनुमोदन लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा का कहना है कि डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में 45 पीएचसी और 16 सीएचसी
जिले में कुल 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संचालित हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक एलोपैथिक चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती का प्रावधान है, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधीक्षक समेत करीब पांच डॉक्टरों का स्टाफ होना चाहिए। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी सर्जन से लेकर पैथोलॉजिस्ट तक की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed