फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shops under Ajanta Hotel are also under action

अंजता होटल के नीचे चल रही दुकानें भी आ सकती है कार्रवाई की जद में

Sat, 22 Oct 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shops under Ajanta Hotel are also under action
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के पास अंजता होटल को बृहस्पतिवार प्रशासन ने सील कर दिया गया। शुक्रवार को प्रशासन ने होटल के नीचे बनी दुकानों को चिह्नित करना शुरू किया है। ये दुकानें भी कार्रवाई की जद में आ सकती हैं।
विज्ञापन

अंजता होटल को नौ सितंबर का पुलिस अधिकारियों ने छापा मारा था। उस दौरान वहां कुछ महिला-पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। साथ ही वहां पर तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थीं। इस पर पुलिस ने होटल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने विनियमित क्षेत्र में स्थिति इस होटल का नक्शा मांगा था, पर होटल मालिक नक्शा नहीं दिखा सका। इस पर बृहस्पतिवार होटल को दोबारा से सील कर दिया गया। प्रशासन ने होटल के नीचे बनीं दुकानों के बारे में भी जानकारी मांगी है। यदि ये दुकानें भी बिना नक्शे के संचालित पाई गईं तो कार्रवाई हो सकती है। जानकारी पाकर दुकानदार चिंतित हैं।
विज्ञापन

अभी तक नहीं मांगी कोई जानकारी
अजंता होटल शत्रु संपत्ति पर बना है या नहीं, इसको लेकर एसडीएम सदर से जानकारी मांगने की बात कही जा रही है। एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने कहा कि इस संबंध में उनसे कोई जानकारी नहीं मांगी गई है, न ही कोई पत्र आया था। अगर आएगा तो जानकारी जरूर मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजता होटल के स्वामी से नक्शा मांगा था, पर उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी। इस पर उसे दोबारा से सील करा दिया था। जो दुकानें होटल के नीचे बनी हैं, उनकी भी जांच कराई जाएगी। अगर उनके अभिलेख नहीं हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को होटल स्वामी की ओर से नक्शा संबंधित कुछ अभिलेख दिए हैं। अब उनकी जांच कराई जाएगी। -ब्रजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed