फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shops opened on the day of closure, crowd increased in Budh Bazar and vehicles got stuck on station road.

Budaun News: बंदी के दिन खुली दुकानें, बुध बाजार में भीड़ बढ़ी तो स्टेशन रोड पर फंसे वाहन

Thu, 29 Feb 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shops opened on the day of closure, crowd increased in Budh Bazar and vehicles got stuck on station road.
उझानी में स्टेशन रोड पर फंसे वाहन। संवाद
उझानी। साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खुलने लग गया है। बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के बीच बेतरतीब निकले वाहनों की वजह से आवागमन पर ब्रेक लग गया। वाहनों के बीच में काफी देर तक एंबुलेंस भी फसी रही।
विज्ञापन

कस्बे में कछला रोड और बदायूं रोड बाजार पिछले काफी समय से अतिक्रमण की चपेट में है। अधिकतर दुकानों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने स्लैब से भी आगे सामान रख लिया है। रेलवे स्टेशन रोड हालांकि इससे अछूता रहा था, लेकिन स्टेशन रोड पर खासकर डाकघर के आसपास भी अतिक्रमण बढ़ गया है। इसी के चलते घंटाघर मोड़ से डाकघर के बीच वाहनों को निकलना मुश्किल हो जाता है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खुला तो रामलीला मैदान में लगने वाले अस्थायी बुध बाजार तक आने-जाने वाले छोटे वाहनों की संख्या बढ़ी तो स्टेशन रोड पर जाम लग गया। राहगीरों को करीब आधा घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोनों ओर वाहनों की कतार के बीच एंबुलेंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने को रास्ता नहीं मिल पाया। एंबुलेंस के ईएमटी ने वाहन से नीचे उतर कर दूसरे वाहन चालकों को मरीज की दिक्कत बताई, तब कहीं जाकर आवागमन सुचारू हो पाया। इस दौरान एक ओर के वाहन भी रोकने पड़ गए। जाम में फंसे राहगीरों में बाइक सवार नंद किशोर ने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। फिर भी बुध बाजार की देखा-देखी दुकानें खोल ली जाती हैं। अफसर भी इस ओर गौर नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed