फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shopkeepers closed their seed shops and ran away after receiving information about the raid, licenses of two canceled

Budaun News: छापे की सूचना पर बीज की दुकान बंद कर भागे दुकानदार, दो के लाइसेंस निरस्त

Sun, 02 Jun 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 02 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers closed their seed shops and ran away after receiving information about the raid, licenses of two canceled
बदायूं। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 47 दुकानों पर छापा मारे। इसमें 35 नमूने लिए, 10 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही टीम के आने की सूचना पर दो व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भाग गए। इस पर जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में बीज की दुकानों पर छापा मारा गया। बिसौली में स्थित महाजन खाद भंडार, सुपर सीड्स कंपनी, कस्बा वजीरगंज में बीज प्रतिष्ठान शिमला बीज भंडार, एग्रो कृषि सेवा केंद्र, आस्था फर्टिलाइजर, कृषक बीज भंडार, सहसवान तहसील के मुजरिया चौराहे पर स्थित बीज प्रतिष्ठान शिव खाद विक्रेता भंडार, अर्पित कृषि सेवा केंद्र, कृष्णा खाद भंडार आदि के अभिलेखों का निरीक्षण कर बीज के नमूने लिए गए। स्टाक, बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड न होने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सदर तहसील के कादरचौक ब्लॉक में स्थित बीज प्रतिष्ठान सुपर खाद बीज भंडार इस्माईपुर, न्यू बालाजी खाद भंडार इस्माईलपुर, एग्री क्लीनिक एंड एग्री जंक्शन केंद्र इस्माईलपुर, शेरावाली बीज भंडार इस्माईलपुर, महालक्ष्मी बीज भंडार कादरचौक के अभिलेखों का निरीक्षण कर बीजों के नमूने लिए गए। वहीं टीम आने की सूचना मिलने पर वजीरगंज में स्थित दयाल बीज भंडार, कृष्णा बीज भंडार का प्रतिष्ठान बंद करके चले जाने पर इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed