{"_id":"67cdd414afac8c45ce02f65c","slug":"shopkeeper-caught-selling-fake-spare-parts-of-tirth-agro-technology-report-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135439-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी के नकली स्पेयर पार्ट बेचते दुकानदार को पकड़ा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी के नकली स्पेयर पार्ट बेचते दुकानदार को पकड़ा, रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा में राम एग्रीकल्चर नाम से संचालित दुकान पर गुजरात की तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट बेचे जा रहे थे। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने दुकान से रोटावेटर के 12 नकली ब्लेड बरामद किए। प्रतिनिधि की तरफ से सिविल लाइंस थाने में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुजरात राज्य के राजकोट जिले के गोडल थाना क्षेत्र के गांव भुनवा तालु टोल प्लाजा निवासी दीप्लोनील हजरा ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। शनिवार को वह बरेली-मथुरा हाईवे पर खेड़ा नवादा के पास होमगार्ड कार्यालय के सामने एग्रीकल्चर सामान की एक दुकान पर पहुंचे। दुकान का नाम राम एग्रीकल्चर है। दुकान का संचालक रिषभ वर्मा है। उन्होंने दुकान पर जाकर छानबीन की।
पता चला कि दुकान पर शक्तिमान ब्रांड के नाम के रोटावेटर ब्लेड बेचे जा रहे थे, जोकि नकली हैं। उन्होंने दुकान से 14 नकली रोटावेटर ब्लेड बरामद किए। उनकी कंपनी शक्तिमान नाम से स्पेयर पार्ट बनाती है। इस तरह से दुकानदार उनकी कंपनी का नकली सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर खेड़ा नवादा निवासी रिषभ वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।