{"_id":"65b2b7797931b63cc904b8e4","slug":"shohada-had-molested-the-student-many-times-the-policeman-used-to-support-him-badaun-news-c-123-1-sbly1004-112247-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्रा से कई बार छेड़खानी कर चुका था शोहदा, सिपाही देता था साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्रा से कई बार छेड़खानी कर चुका था शोहदा, सिपाही देता था साथ
विज्ञापन
गुलड़िया। 11वीं की छात्रा ने छेड़खानी करने वाले शोहदे समेत दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके साथी की तलाश की जा रही है। सामने आया है कि आरोपी छात्रा से कई बार छेड़खानी कर चुका था। थाने में तैनात एक सिपाही हर बार उसकी मदद करता था।
छात्रा के साथ बुधवार दोपहर छेड़खानी की घटना हुई थी। उस समय वह कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थी। बाद में छात्रा और उसकी साथियों ने शोहदे की जमकर पिटाई की थी। इस दौरान मौके पर पहुंचकर एक सिपाही ने शोहदे की तरफदारी की थी।
बृहस्पतिवार सुबह मामले की जांच करने सीओ उझानी शक्ति सिंह छात्रा के घर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर थाना पुलिस ने शोहदे को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया। सीओ ने बताया कि इस मामले में सिपाही की भूमिका की भी जांच की जा रही है।