{"_id":"6612fc70caf8638bda0c6b46","slug":"shivpal-once-again-probed-the-hearts-of-the-people-then-announced-adityas-candidature-badaun-news-c-4-bly1004-377953-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवपाल ने एक बार फिर टटोला लोगों का मन, तब की आदित्य के प्रत्याशी होने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवपाल ने एक बार फिर टटोला लोगों का मन, तब की आदित्य के प्रत्याशी होने की घोषणा
विज्ञापन
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने स्थान पर बेटे आदित्य यादव के उम्मीदवार होने की घोषणा से पहले लोगों का एक बार और मन टटोला।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में वह रविवार को दोपहर लोगों की ओर मुखातिब थे। इसमें शिवपाल सिंह यादव ने अपनी बात कुछ इस तरह से शुरू की। सबसे पहले वह बोले- यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिर आदित्य यादव का नाम लिए बगैर ही बोले- चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं....पता है, पता है, इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव।
आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था, पर खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं।
शिवपाल के नाम का एलान 20 फरवरी को हुआ था, तभी से उम्मीदवार बदलने की थी चर्चा
शिवपाल सिंह यादव को 20 फरवरी को सपा मुखिया ने उम्मीदवार घोषित किया था। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे तब चर्चा चली थी कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। इसके बाद वह 14 मार्च को बदायूं आए। बदायूं, सहसवान और गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए, जिसमें युवाओं ने शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि युवाओं की मांग पर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करेंगे। अब रविवार को उम्मीदवारी के विषय में उन्होंने खुद ही स्थिति स्पष्ट की है। बदायूं के सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना है कि अधिकृत तौर पर घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे।