फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivirarthion the derived Health Awareness Rally

शिविरार्थियों ने निकाली स्वास्थ्य जागरुकता रैली

Wed, 24 Feb 2016 12:06 AM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Wed, 24 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shivirarthion the derived Health Awareness Rally
तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में स्थित पंचायत भवन में चल रहे स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का तीसरा दिन स्वास्थ्य एवं पल्स पोलियो जागरुकता के रुप में मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शिविरार्थियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरुक करने का प्रयास किया। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. प्रवीन कुमार शर्मा एवं महिला चिकित्सक डा.जयश्री शर्मा ने शिविरार्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही इंद्रधनुष योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी कम जागरुक होते है। जिसके कारण संक्रामक रोग अक्सर ग्रामीण क्षेत्र में ही फैलते हैं। इसलिए शिविरार्थियों को चाहिए वह विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को जागरुकता रैली निकालकर पंहुचाएं। प्राचार्य डा. रतनदीप शर्मा ने शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मानव के स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मास्तिष्क निवास करता है। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा. पंकज कुमार सिंह ने भी शिविरार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी तमाम जानकारी दी। यहां छात्राओं ने स्वागत गीत के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरचंद्र कोहली, डा.धर्मेंद्र कुमार, उदयप्रभा, सईद अहमद, रविंद्र शाक्य, राकेश मौर्य, रंजीत चौहान, राजेश कुमार, सुप्रिया, संजीव कुमार, विनय कुमार, हरवीर, यशोदा, प्रीति, प्रेमराज, अब्दुल रईस, सुभाष आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed