फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivanshu murder case: Tanu held hands and Sunny strangled him

Budaun News: शिवांशु के परिजन बोले- हमें चाहिए जान के बदले जान

Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Shivanshu murder case: Tanu held hands and Sunny strangled him
परिजनों को समझाते सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद
सिलहरी। शिवांशु गौतम हत्याकांड के मामले में उसके परिवार वालों ने सोमवार शाम खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने चौराहे पर जाम लगा दिया। परिवार वाले बोले हमें जान के बदले जान चाहिए। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसका एनकाउंटर करे या फिर उसे फांसी दें।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम (23) की दो अप्रैल की रात बरेली में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। एक हत्यारोपी युवती तनु की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार शाम मढ़ीनाथ इलाके से उसका शव बरामद किया था। सोमवार शाम के समय परिवार वालों ने लालपुल मुक्तिधाम श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब पांच बजे परिवार वालों और कई रिश्तेदारों ने मिलकर खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के सामने चौराहे पर जाम लगा दिया। कई महिलाएं सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गईं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव विश्नोई मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वाले बोले- हमें जान के बदले जान चाहिए। पुलिस जैसे अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है। वैसे ही शिवांशु के हत्यारोपी का भी एनकाउंटर किया जाए। उसको कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझाकर शांत किया। पुलिस ने दो दिन का समय दिया है।
इंस्पेक्टर ने कहा है कि दो दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड से जुड़ी हर बात परिवार वालों को बताई जाएगी। करीब एक घंटे तक चौराहे पर जाम लगा रहा। बाद में परिवार वालों को समझाकर घर भेज दिया गया, लेकिन इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

परिजन बोले- अगर पहले सुन लेती पुलिस तो छह दिन नहीं सड़ती लाश
इस हत्याकांड में परिवार वालों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिवांशु दो अप्रैल की शाम से लापता था। जब दूसरे दिन तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने पांच अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज की। छह अप्रैल की शाम पुलिस बरेली गई। सात अप्रैल को लड़की को गिरफ्तार किया गया। तब उसने शव के बारे में जानकारी दी। दो अप्रैल से लेकर सात अप्रैल तक शिवांशु की लाश बोरी में सड़ती रही। अगर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती तो लाश नहीं सड़ती।

सनी की तलाश में तीन टीमें गठित
हत्यारोपी सनी की तलाश में तीन टीमें गठित की गईं हैं। एक टीम इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई के निर्देशन में काम कर रही है। दूसरी टीम में खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी शामिल हैं। थाने से एक टीम और बनाई गई है। यह टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर जाकर हत्यारोपी को तलाश कर रहीं हैं।


शिवांशु हत्याकांड में पकड़ी गई युवती को जेल भेजा जा चुका है। दूसरे हत्यारोपी सनी की तलाश में तीन टीमें बनाई गईं हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाम को परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। बाद में उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया। सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी

परिजनों को समझाते सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद

परिजनों को समझाते सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद

परिजनों को समझाते सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद

परिजनों को समझाते सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed