{"_id":"61bcd3dddc0d83055307ae0b","slug":"shivam-murdered-on-suspicion-of-illicit-relations-accused-arrested-badaun-news-bly46958809","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में की गई शिवम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक में की गई शिवम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्यारोपी विशपाल। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। पुलिस ने शुक्रवार को शिवम हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्यारोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि शिवम की हत्या अवैध संबंधों के शक में की। बोला-उसे शक था कि शिवम के एक महिला से संबंध थे, जो उसकी करीबी थी। पहले उसने महिला को दिल्ली भेजने की कोशिश, जब वह नहीं मानी तो उसने शिवम की हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी विशपाल को जेल भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कैली में 18 वर्षीय शिवम उर्फ शनि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवम खाना खाकर घर से निकला था और कुछ दूर परचून की दुकान पर गया था। घर लौटने के दौरान आरोपी विशपाल सिंह ने उसको रास्ते में गोली मार दी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने देर रात आरोपी विशपाल के खिलाफ शिवम की मां रानी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। रात में ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
शुक्रवार दोपहर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी विशपाल दिल्ली में रहकर काम करता था लेकिन उसकी करीबी एक महिला गांव में रहती थी। उसे शक था कि महिला के शिवम से संबंध है। विशपाल को जब यह बाच पता चली तो उसने महिला को दिल्ली ले जाने की कोशिश की लेकिन महिला ने मना कर दिया। इधर, शिवम भी नहीं माना। ऐसे में बृहस्पतिवार रात विशपाल ने शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी के 24 घंटे के अंदर पकड़े जाने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा और उनकी टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है। आरोपी विशपाल को जेल भेज दिया गया है। खुलासे के दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवार वाले बोले-हत्या में दो और लोग थे शामिल
कैली निवासी परिवार वालों का आरोप है कि शिवम हत्याकांड में दो और लोग शामिल थे। उन्होंने इस बारे में बृहस्पतिवार रात ही बता दिया था लेकिन पुलिस ने उनकी एक बात नहीं सुनी। पुलिस ने मनमर्जी के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे ही गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया। परिवार वालों ने उक्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।