फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivam got first place in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में शिवम ने पाया पहला स्थान

Thu, 18 Nov 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shivam got first place in 100 meters race
प्राथमिक विद्यालय उनौला में कबड्डी खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। ब्लॉक जगत की न्याय पंचायत जखेली के उनौला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका प्रधान प्रतिनिधि वासुदेव, एआरपी जगदीश चंद्र सागर, पूर्व एबीआरसी डॉ. पंकज पाठक व सुभाष चंद्र ने शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बीबीपुर के शिवम यादव प्रथम व सचिन द्वितीय, गोला फेंक प्रतियोगिता में उनौला के अभिषेक प्रथम व अमन द्वितीय, चक्का फेंक में उनौला के अमन प्रथम व रवि द्वितीय, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बीबीपुर की प्रिया प्रथम व उनौला की अंशिका द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में उनाला की बीना प्रथम व बीबीपुर की प्रिया द्वितीय रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में उनौला के आकाश प्रथम, मनोज द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में उनौला के अर्जुन प्रथम व बीबीपुर के अनुज द्वितीय, प्राथमिक स्तर कबड्डी में बीबीपुर विजेता व उनौला की केशव एंड पार्टी उप विजेता रही। इस मौके पर सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र सागर, आयुष भारद्वाज, सूर्यकांत यादव, रामौतार शाक्य, सत्यवीर यादव, विशाल सक्सेना, अलका सिंह, सपना भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed