{"_id":"67bf61ed5d56646cf20d5064","slug":"shiva-temples-resounded-with-har-har-mahadev-a-flood-of-faith-poured-into-shiva-temples-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134909-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
हरप्रसाद मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते शिव भक्त। संवाद
बदायूं। कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों समेत गंगा स्नान करने वालों की भीड़ रही। कांवड़ियों ने गंगा जल भरा और अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हुए। जिले के 142 शिवालयों पर बुधवार को जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जिले के 54 मंदिरों पर मेले लगे।
शहर के बिरुआवाड़ी मंदिर पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने मंदिर में देर शाम तक जलाभिषेक किया। यहां बेलपत्र के साथ धतूरे के फल बेचने वाले दुकानदारों ने भी अच्छा मुनाफा कमाया। इसके साथ ही हरप्रसाद मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। घंटों लाइन में लगकर लोगों ने जल चढ़ाया। गौरी शंकर मंदिर पर शिव भक्त सुबह से ही जल चढ़ाने की होड़ में रहे। काफी संख्या में भक्त जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगे रहे।
क्षेत्र के सभी शिवालयों पर हुआ जलाभिषेक
कुंवरगांव। नगर के साप्ताहिक बाजार के पास स्थित बाबा खाटू श्याम धाम मंदिर, भांसी रोड स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर, ग्राम देवता मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पुराने थाने के पास स्थित शिव मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, ठाकुर द्वारा मंदिर समेत सभी मंदिरों के द्वार सुबह चार बजे ही खोल दिए गए थे। इससे पहले ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कई मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन
सोई गांव स्थित मंदिर पर रात तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों व आसपास के जनपदों से श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए पहुंचे। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत पुलिसकर्मी तैनात रहे। संवाद
रात 12 बजे के बाद शुरू हो गया जलाभिषेक
उघैती। रात 12 बजे के बाद मंदिर और शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। कहीं शिव पुराण की ऋचाओं की गूंज से वातावरण पवित्र हो रहा था तो कहीं हर-हर महादेव का जयघोष हो रहा था। देर शाम तक रुद्राभिषेक चलता रहा। संवाद
शिवालय में जलाभिषेक करते भक्त
मुजरिया। प्राचीन नागेश्वर धाम मंदिर और शिव पातालेश्वर मंदिर पर भोले के भक्तों की सुबह से ही भीड़ रही। शिव पातालेश्वर मंदिर बिचौला टप्पा पर महंत पेशकार सिंह के निर्देशन में सुबह तड़के ही भोले के भक्तों ने लाइन में लगकर जलाभिषेक किया और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल शिव में कर दिया। संवाद
शिव मंदिर पर हुआ जलाभिषेक
नूरपुर पिनौनी। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर शिव के जलाभिषेक के लिए सुबह 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। शाम के समय काली अखाड़ा व कई तरह की झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने छत से पुष्प वर्षा की आसपास क्षेत्र से आए हजारों दर्शकों ने दर्शन लाभ किया। संवाद
पटना के देवकली मंदिर में हुआ जलाभिषेक
उसावां। समीपवर्ती ग्राम पटना देवकली के दैत्यगुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि के प्राचीन शिव मंदिर पर मेला लगा। जहां पर शिवभक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। संवाद
मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
बिल्सी। दोपहर तक नगर के नील कंठेश्वर महाराज, हनुमानगढ़ी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर के अलावा नगर के अधिकांश मंदिरों में शिव भक्तों की लाइनें लगी रहीं। इधर, गांव नगलाडल्लू, रिसौली, निजामपुर, सिमर्रा भोजपुर, दिधौनी, शरह बरोलिया समेत कई गांवों में मेले आयोजित किए गए। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस, खिलौनों की दुकानें आदि थीं। इस बीच शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाद में मेले में खूब मौज मस्ती की। संवाद