फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shiva on Teras Jalabhishek For descended Shivbkt

शिवतेरस पर जलाभिषेक  के लिए उमड़े शिवभक्त

Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shiva on Teras Jalabhishek For descended Shivbkt
शिवतेरस पर जलाभिषेक  के लिए उमड़े शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कछला गंगाघाट से हजारों की संख्या में शिवालय को चले कांवड़िया
शिवतेरस आज, मंदिरों में पूरे दिन चलीं तैयारियां

 सावन महीना के दूसरे सोमवार को शिवतेरस पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए कछला गंगाघाट से रविवार के लिए हजारों की कांवड़िए निकल पड़े। हाइवे पर बम-बम भोले गूंजता रहा। कांवड़ियों के जत्थों के साथ चले कलाकारों ने शिवभक्तों का मनोरंजन भी कराया।
रविवार सुबह से लेकर शाम तक कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों की कई टोलियां पहुंचीं। जल भरकर उन्होंने कांवड़ पूजन किया तो घाट पर बम-बम भोले गूंज उठा। धार्मिक र्काक्रम भी हुए। नाचते-गाते शिवालयों की ओर से चले शिवभक्तों की टोलियों ने राहगीरों का मनोरंजन भी कराया। उनके साथ मौजूद कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। हाइवे पर धूम धड़ाका देर शाम तक चला। कावंडियों को नियंत्रित रखने के लिए रास्ते में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

बता दें कि सावन महीना में दूसरे सोमवार को शिवतेरस पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में कांवड़िए निकल चुके हैं। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि शिवतेरस पर भोलेनाथ का विधि विधान से जलाभिषेक करने का हजार गुना पुण्य अर्जित होता है। लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ और शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली के मंदिर में जलाभिषेक के लिए भी इलाके के शिवभक्तों की कई पहले ही रवाना हो चुकी हैं। इधर, बुर्राफरीदपुर समेत आसपास इलाके के शिवमंदिरों में भी शिवतेरस के जलाभिषेक से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कांवड़ियों के जत्थे से पुलिस की नोकझोंक
उझानी। कछला से चले कांवड़ियों के एक जत्थे के साथ डीजे साउंड सिस्टम जब मेन मार्केट में पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। डीजे नहीं बजाने की हिदायत को लेकर कांवड़ियों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी रहा। गुस्साए कांवड़िए विरोध करते हुए कुछ देर के लिए सड़क पर ही बैठ गए। बाद में उन्हें साउंड स्लो रखने की हिदायत के साथ गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

-----
देवनागरी कॉलेज प्रबंधन ने कराया भंडारा
उझानी। कांवड़ियों की आदर-सत्कार के लिए रविवार को देवनागरी इंटर कॉलेज प्रबंधन की ओर से छतुइया रेलवे क्रासिंग स्थित मंदिर परिसर में भंडारे का आयेेजन किया गया। कांवड़ियों और उनके वाहनों पर सवार शिवभक्तों को रोक-रोक कर प्रसाद के रूप में सब्जी-पूड़ियां वितरित की गईं। कॉलेज की ओर से राममोहन शर्मा और संकेत शर्मा आदि ने भी सेवादार की भूमिका निभाई। प्रताप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed