{"_id":"72938604e1ab3c1fe78cbb6999366794","slug":"shiv-mandir-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के लिए मंदिरों में शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के लिए मंदिरों में शुरू हुईं तैयारियां
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला गंगाघाट से बदायूं सहित पीलीभीत, बरेली जिलों के शिव भक्त सावन में जल लेने पहुंचने हैं। कांवड़ियों के जत्थे रात को मंदिरों में विश्राम करते हैं। गौरीशंकर देवालय, बिरुआबाड़ी और हर प्रसाद मंदिरों में शिव भक्तों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों में पूरे सावन शिव भक्तों के लिए भंडारों का आयोजन भी होगा। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। कांवडिय़ों का रूट मैप तैयार करने के साथ ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। मंदिरों में महिला पुलिस की भी तैनाती रहेगी।
रसलिंग का है विशेष महत्व
गौरीशंकर देवालय में उत्तर भारत का इकलौता रसलिंग है। सावन में महादेव का अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मंदिरा में कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।-मुद्गल स्वामी
प्राचीन शिवलिंग है आस्था का केंद्र
बिरुआबाड़ी मंदिर का प्राचीन शिवलिंग लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। सावन में लाखों की तादाद में कांवडिय़ा महादेव का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर कमेटी ने व्यवस्था पूरी कर ली हैं।- सुरेंद्र पांडेय