फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shiv Kapoor and Zoya were the winners in the junior badminton competition

Budaun News: जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिव कपूर और जोया रहीं विजेता

Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shiv Kapoor and Zoya were the winners in the junior badminton competition
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद अ​धिकारी व अन्य। स्रोत क्रीड अ​धिकारी
बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल के बैडमिंटन हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। अंडर 18 प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शिव कपूर और बालिका वर्ग में जोया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर 15 बालिका एकल प्रतियोगिता में शनाया रिछारिया विजेता रहीं, जबकि दूसरे स्थान पर सांझ जौहरी और तीसरे स्थान पर परी रहीं। अंडर 18 बालिका एकल प्रतियोगिता में जोया प्रथम, हुदा खान दूसरे स्थान और सांझ जौहरी व शनाया रिछारिया तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर 18 बालिका युगल प्रतियोगिता में जोया व हुदा खान प्रथम, सांझ जौहरी व शनाया रिछारिया दूसरे स्थान पर परी व वाफिया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 18 बालक एकल प्रतियोगिता में शिव कपूर प्रथम, कृष्णा दूसरे और दक्ष व अविरल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 18 बालक युगल प्रतियोगिता में कृष्ण व अध्ययन प्रथम, शिवम व अविरल दूसरे और प्रतीक व जयंत, आलेख व अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को इकबाल अहमद ने सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी ने श्रीगंधर्व बत्रा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed