फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shikshamitra shoked by judgement

‘रोजीरोटी छिनी तो दे सकते हैं जान भी’

Mon, 14 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Mon, 14 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra shoked by judgement
सहसवान में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि कोर्ट के निर्णय से सभी शिक्षामित्र और उनके परिवार अत्यंत दुखी है। अब उनके सामने जीवन यापन करने का कोई रास्ता नहीं बचा है। कोर्ट ने उनसे जीने हक छीन लिया है। परेशान होकर शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं। अब वो भी परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग रहे हैं। इस मौके पर उदयवीर सिंह, सतेंद्र कुमार शर्मा, रेनू माहेश्वरी, कुमकुम रानी, सुलेखा माहेश्वरी, मनोज कुमार, महेश चंद्र, रजनेश कुमार यादव, रिहाना, कुसुम लता, गजाला बेगम, सोनकली यादव, सआदत अली,प्रदीप कुमार आदि थे। इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ढापड़ के समायोजित शिक्षक भूपसिंह ने परसों अपने घर में फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की तो सोमवार को प्रदर्शन में सल्फास की गोली खाने का प्रयास किया। फिलहाल उन्हें साथियों ने बचा लिया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने  कहा है कि संबंधित तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम पत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांग की गई है। इस मौके पर सतीश चंद्र गुप्ता, संजीव यादव, कुंवरपाल सिंह, अजयवीर सिंह, शराफत अली, तेजेंद्र यादव, राजीव कुमार, रामगोपाल आदि थे। इधर, म्याऊ, अंबियापुर, इस्लामनगर,आसफपुर ब्लाक क्षेत्रों में भी शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


दातागंज में संघर्ष का किया एलान
दातागंज। शिक्षामित्र संघ के जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में समरेर बीआरसी पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। बाद में ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

दबतोरी में बंद रहे कई स्कूल
दबतोरी। शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षकों के एक दिनी अवकाश पर रहने के कारण क्षेत्र के कई स्कूल बंद रहे। समायोजित शिक्षक रामपाल यादव,जयपाल,राजेश,मधु,सीमा रानी, रजनी आदि धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाएं बहाल करने की मांग

बिसौली। हाईकोर्ट के आदेश से आहत शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर धरना देकर अपनी सेवायें बहाल रखने की मांग की। खंड शिक्षाधिकारी लालबाबू द्विवेदी ने कहा कि इस समय धैर्य रखना चाहिए। सरकार शिक्षामित्रों को लेकर चिंतित है। शिक्षक नेता अनुज शर्मा, उझानी के प्राशिसं के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित और उपाध्यक्ष परमवीर सिंह ने भी सभी शिक्षामित्रों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारत भूषण, अवनीत कुमार, जूली, नीतू शर्मा, कुवरपाल, उमेश दीक्षित, ओमेंद्र सिंह, पूनम, रजत भारती, हबीब फातमा, शराफत अली, तेजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, मुनेश पाल सिंह, संजीव कुमार, रिजवाना, सुमन, अलका, अंजूरानी, विशन कुमार आदि शिक्षामित्र थे।

समायोजन को कराया जाए वैध, नहीं तो करेंगे आत्महत्या

वजीरगंज। समायोजन को रद करने के विरोध में विकास क्षेत्र के सभी शिक्षामित्रों ने आज कार्य बहिष्कार करते हुए बीआरसी पर धरना दिया। चेतावनी दी यदि समायोजन को वैध नहीं कराया गया, तो शिक्षामित्र सामूहिक रूप से आत्महत्या को विवश होंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अनेक पाल सिह , ब्लाक मंत्री बाबू खान, राजीव कुमार सिंह,चरन सिंह, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार सिंह, ममता रानी, सुशीला, फूलबानो, धनुष पाल सिंह, इरफान अली, उदयवीर सिंह, डीपी यादव, आशीष कुमार. भावना, अर्चना मौजूद रहीं।

सदमे आई समायोजित शिक्षिका, भर्ती

कादरचौक। सामूहिक अवकाश लेकर समायोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर एक दिनी धरना दिया।  जिला उपाध्यक्ष विनोद राठौर ने कहा कि शिक्षामित्र सुप्रीमकोर्ट जाएंगे। ब्लाक अध्यक्ष जंडैल सिंह ने रोष जताया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरीश यादव ने सभी को धैर्य बनाये रखने की अपील की।  इधर, सिसौरा प्राथमिक स्कूल में तैनात समायोजित शिक्षिका नाहिदा फात्मा गहरे सदमे में पहुंच गईं, जिन्हें परिजनों ने  निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

लटके रहे इन स्कूलों में ताले
कादरचौक। ब्लाक के सुर्खा निधानपुरा,पांडेनगला गंलावगंज लल्सीनगला, रेवा बिरौतिया चुडिय़ा, अल्लापुर सिमरिया इद्राई ललुआनगना, चौडेरा चुडिया, बोदरी सहित दर्जनों स्कूलों में आज ताले लटके रहे। इन स्कूलों में समायोजित शिक्षक या शिक्षामित्र तैनात हैं।  

सहमे रहे प्रशिक्षु शिक्षक
बदायूं। शिक्षामित्रों और समायोजित शिक्षकों के आक्रामक रुख से प्रशिक्षु शिक्षक भी आज सहमे रहे। यहां बता दें कि सूबे में कुछ जिलों में शिक्षामित्रों की प्रशिक्षु शिक्षकों से नोंकझोंक या फिर झगड़ा हो जाने से यहां पर भी प्रशिक्षु शिक्षक सहमे हैं।

बिल्सी में दिखा आक्रोश
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के सभी शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर बैठक आयोजित कर प्रदेश के राज्यपाल के नाम इच्छा मृत्यु का मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इससे पूर्व अमित शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षामित्र साथी धैर्य न खोएं। संजीव तोमर, मृदुलेश यादव, अनूप कुमार, अहिवरन सिंह यादव, विनय कुमार, राजेश गुप्ता, आशीष कुमार, भुवनेश यादव, ओमेंद्र, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश, वेदपाल, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, इमरान खां, रमेश पाल मौजूद रहे।


...और रो पड़े जिलाध्यक्ष यादव
दहगवां। हाईकोर्ट के आदेश सुनकर मौत को गले लगाने वाले शिक्षामित्रों की आत्मा की शांती के लिए वीआरसी जरीफनगर पर दो मिनट का मौन धारण किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव शिक्षामित्रों की बैठक मे बोलते-बोलते रो पड़े। जिला प्रवक्ता अजमत अली ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से  शिक्षामित्र बहुत आहत हैं। यह हमारे 14 वर्षों की तपस्या का खून है। सह समवन्यक दामोदर सिंह यादव ने कहा कि अभी हिम्मत न हारें, इससे बड़ी अदालत मौजूद है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव उर्फ बिल्ला, सुरेश चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, जाविद अली, रहीस अहमद, सुरजीत, विनीत कुमार सिंह, लक्ष्मण, अनिल यादव, सीता, देवकरन, नरेशपाल सिंह, रश्मि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed