फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shikshamitra goes on road to protest

सड़कों पर उतरे समायोजन रद्द होने से भड़के शिक्षामित्र

Fri, 28 Jul 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 28 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra goes on road to protest
Shikshamitra
समायोजन रद्द होने से आहत शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को कड़े तेवर दिखाते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रखा। इसके बाद मार्च निकालकर नौकरी बचाए रखने का रास्ता निकालने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। शिक्षामित्रों ने इस दौरान जोरदार प्रदर्शन भी किया। वहीं, समायोजन निरस्त होने के चलते जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के सैकड़ों स्कूलों में तालाबंदी रही। इससे पढ़ाई प्रभावित हुई। धरना स्थल पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री लज्जावती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद भी सभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। पैरा 26 के अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्य सरकार पुन: भविष्य निर्धारण कर सकती है। महिला प्रकोष्ठ सचिव अनीता भारती ने कहा कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी है, जो कहीं न कहीं हम लोगों को उग्र आंदोलन करने को मजबूर कर रही है। जिला मंत्री सीमा भारती ने कहा कि यदि सरकार समायोजित शिक्षकों के हित को देखते हुए शीघ्र कोई निर्णय नहीं लेती है तो उनका संगठन किसी भी हद तक जाने को मजबूर होगा। वहीं, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह, आशीष, वीरेंद्र कुमार, सतीश चंद्र गुप्ता ने भी विचार रखे। सभी शिक्षामित्रों ने जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed