फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shiksha mitra happy with the superme courts's move

कई माह बाद चेहरों पर नजर आई खुशी

Tue, 08 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 08 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
shiksha mitra happy with the superme courts's move
समायोजित शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल, मिठाई बांटी
विज्ञापन

 
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों की विशेष अनुमति याचिका को स्वीकार कर सभी शिक्षामित्रों में एक उम्मीद की किरण जगा दी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा जो भी फैसला आएगा, वह मान्य होगा। उन्होंने कोर्ट द्वारा दिए गए फरवरी माह तक के स्टे के बाद सभी से संयम से काम लेने को कहा। शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह ने कोर्ट के फैसले पर विचार करने को एक बैठक की, जिसमें संघ के पदाधिकारियों और शिक्षामित्रों ने हिस्सा लिया। निर्भान सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि कोर्ट द्वारा जो भी फैसला आएगा, वो हमारे हित में होगा। अब हमें धैर्य और एकजुटता का परिचय देना होगा, जिससे हम लोगों का विरोध कर रहे लोगों को सही जवाब मिल सके।

इस मौके पर मुनेंद्र पाल सिंह ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की बात कही। महामंत्री सतीश चंद्र गुप्ता, महेशपाल सिंह यादव, प्रवल कुमार, ओमपाल, विनोद, मृदुलेश, हेमलता, राकेश कुमार, चरन सिंह, विनीत कुमार सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed