फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   She insisted on bringing her husband forward and said that he should fulfill his duty as a father for his daughter

Budaun News: पति को सामने लाने की जिद, बोली-बेटी के लिए पिता का फर्ज निभाए

Fri, 18 Jul 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
She insisted on bringing her husband forward and said that he should fulfill his duty as a father for his daughter
जिला अस्पताल के आईसीयू में बच्चे को लेकर बैठी महिला। संवाद
बदायूं। एसएसपी कार्यालय गेट पर विषाक्त पदार्थ खाने वाली निशा अपने पति मुर्शरफ को सामने लाने की जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि पुलिस उसके पति को कहीं से भी ढूंढकर लाए। अगर वह उसे पत्नी का दर्जा नहीं दे सकते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम बिटिया के लिए उन्हें पिता का फर्ज निभाना पड़ेगा। पुलिस ने महिला के पति की लोकेशन जम्मू कश्मीर में ट्रेस की है। शुक्रवार दोपहर तक उसके आने की उम्मीद है। वहीं, महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


मूसाझाग थानाक्षेत्र के तालगांव निवासी निशा ने बुधवार सुबह एसएसपी कार्यालय गेट के सामने पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने समय रहते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी जान बच सकी। जिला अस्पताल में पुलिस ने निशा के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इस दौरान उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसने गांव के ही मुर्शरफ से निकाह किया, लेकिन बेटी होने के बाद उसके पति व ससुराल के लोगों ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। जब उसकी बेटी के दिल में छेद होने की बात सभी को पता लगी तो उसे तलाक दे दिया गया। आठ माह पहले उसका पति बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से वह पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी। इससे तंग आकर वह विषाक्त पदार्थ खाने को मजबूर हुई। वह अपने सामने बेटी को तड़पते हुए नहीं देख सकती।
इधर, जब बुधवार देर शाम निशा की हालत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस से सामने दो मांग रखी। कहा उसके सामने उसका पति तलाश करके लाया जाए। जिससे वह उससे पूछ सके कि उसकी बेटी का क्या कसूर है। पुलिस ने निशा के ससुराल वालों को थाने बुलाया। पति मुर्शरफ के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला है कि वह जम्मू कश्मीर में काम कर रहा है।
पुलिस ने परिजनों के जरिये उसे यहां आने के लिए कहा है। मुर्शरफ ने शुक्रवार दोपहर तक बदायूं आने का आश्वासन दिया है। इधर, पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र के आधार पर पति मुर्शरफ, सास रुखसाना, ससुर मोहम्मद मियां व दो जेठों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

--
महिला की हालत में सुधार है। उनके पति की लोकेशन जम्मू कश्मीर में मिली है। पति को बुलाया जा रहा है। दंपती को बैठाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। अगर दंपती एक साथ रहने को राजी होते है, तो ठीक है। वरना आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. देवेंद्र सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed