{"_id":"69bee327867cc7d0df028acd","slug":"she-defamed-him-on-instagram-and-threatened-to-shoot-her-husband-badaun-news-c-4-bly1053-847997-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंस्टाग्राम पर किया बदनाम, पति को दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंस्टाग्राम पर किया बदनाम, पति को दी गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
बरेली। मुकदमे वापस नहीं लेने पर प्रेमनगर इलाके की महिला को इंस्टाग्राम के जरिये बदनाम किया गया। महिला के पति ने इसका विरोध जताया तो गोली मारने की धमकी दी गई। प्रेमनगर थाने में महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पटेल नगर निवासी अंशिका गंगवार ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि झारखंड निवासी संजीत यादव के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। एक मुकदमा प्रेमनगर थाने में भी दर्ज कराया था। दोनों मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है। संजीत यादव अग्रिम जमानत पर है। चार मार्च को संजीत यादव ने अंशिका के पति को फोन पर गोली मारने की धमकी दी।
मुकदमे वापस नहीं लेने पर संजीत के साथियों राहुल सिंह राजपूत और अमरजीत गुप्ता ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर रिश्तेदारों को संदेश भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। गवाहों को भी धमकी दी जा रही है।