फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sharadiya Navratri Crowds of devotees throng Devi temples in Badaun

शारदीय नवरात्र: बदायूं के देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना

Sun, 11 Oct 2026 01:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 11 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही नगला, बिरुआबाड़ी और हरप्रसाद मंदिरों में कतारें लग गईं। मंदिर परिसर आकर्षक ढंग से सजाए गए थे, जिससे भक्तिमय माहौल रहा। 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri Crowds of devotees throng Devi temples in Badaun
सिद्धपीठ नगला मंदिर में भक्तों की कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। सुबह होते ही मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


शहर के प्राचीन सिद्धपीठ नगला मंदिर में कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की कतारें लग गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय नजर आया। शहर के बिरुआबाड़ी और हरप्रसाद मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर माता रानी को चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में मां के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। 
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। नवरात्र के पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद तक श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में महिलाओं की संख्या अधिक रही, वहीं युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के बाहर सजी सामग्री की दुकानें
देवी मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं। दुकानों पर चुनरी, फूल, नारियल और प्रसाद खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। नवरात्र को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों के आसपास दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed