फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sharadiya Navratri begins; people flock to temples to seek blessings of Goddess Shailputri.

Budaun News: शारदीय नवरात्र शुरू, मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़े लोग

Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri begins; people flock to temples to seek blessings of Goddess Shailputri.
उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद
बदायूं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर से लेकर देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। भोर से ही मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्धपीठ नगला मंदिर में कपाट खुलने के साथ ही भोर से भक्तों की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं शहर के नगला मंदिर के अलावा बिरुआबाड़ी और हरप्रसाद मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर माता रानी को चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में मां के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। हालत यह रहे कि नवरात्र के पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद तक श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में महिलाओं की संख्या अधिक रही, वहीं युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर के बाहर सजीं पूजा सामग्री की दुकानें
देवी मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं। दुकानों पर चुनरी, फूल, नारियल और प्रसाद खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। नवरात्र को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों के आसपास दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।


कलश स्थापित कर की मां शैलपुत्री की पूजा
बिल्सी। भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा की। मान्यता है शैलपुत्री नंदी पर सवार, श्वेत वस्त्र धारिणी, एक हाथ में त्रिशूल दूसरे में कमल धारण करती हैं। सफेद फूल-मिठाई प्रिय होने से सफेद भोग लगाया गया। हनुमानगढ़ी देवी मंदिर पर भीड़ रही। देवी भवन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। संवाद



माता रानी मंदिर में लगी भीड़
उघैती। बदायूं-बिजनौर मार्ग स्थित माता रानी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। राधाकृष्ण मंदिर के महंत आचार्य देवेश द्विवेदी ने बताया कि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र शुरू होते हैं, पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने से नाम शैलपुत्री पड़ा। पुलिस तैनात रही। संवाद





नवरात्र पर समाजसेवियों ने बांटा राशन
नूरपुर पिनौनी। नवरात्र शुभारंभ पर समाजसेवियों ने गरीबों में राशन बांटा। सौरभ दीक्षित, दीपू गुप्ता, आरव पाठक, शिवा पाठक आदि का सहयोग रहा। संवाद




दुर्गा मंदिर में पुष्प व जल किया अर्पित
उसावां। पहले नवरात्र पर प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में सुबह से भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में कलश स्थापना के साथ पूजा-पाठ शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक मंदिर में आना-जाना लगा रहा। संवाद



प्रभात फेरी निकाली, पुष्प वर्षा से स्वागत

दहगवां। नवरात्र पर नगर पंचायत में प्रभात फेरी निकली। श्रद्धालु संभल के कदराबाद स्थित कालका मंदिर से ज्योति लेकर ग्राम देवी मंदिर पहुंचे। वहां से मुख्य बाजार, वार्ष्णेय मोहल्ला, सुनार गली होते हुए फेरी वापस मंदिर पर संपन्न हुई। छतों से पुष्प वर्षा हुई। पंडित प्रदीप शर्मा, नमित गुप्ता समेत कई श्रद्धालु रहे। संवाद





मंगला माता मंदिर में हुआ भजन-कीर्तन
वजीरगंज। श्री मंगला माता मंदिर में भंडारा और भजन-कीर्तन हुआ। वजीरगंज सहित आसपास के कीर्तन प्रेमी पहुंचे। नन्हें बाल कलाकार रितिक और विराट ने भजनों से समां बांधा। मंदिर के महंत ने बताया कि नवरात्र में नौ दिन तक फल प्रसाद वितरण होगा। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

उघैती के देवी मंदिर में उमड़ी पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed