फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shailputri was worshiped on the first day of Navratri, devotees thronged the temples since dawn

Budaun News: नवरात्र के पहले दिन पूजी गईं शैलपुत्री, मंदिरों में भोर से ही उमड़े श्रद्धालु

Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shailputri was worshiped on the first day of Navratri, devotees thronged the temples since dawn
नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
- पूजा-अर्चना कर माता रानी को चढ़ाई चुनरी, प्रमुख मंदिरों में तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के शक्तिपीठ नगला मंदिर, हरप्रसाद और बिरुआबाड़ी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने तड़के से ही पूजा शुरू कर दी। प्रमुख मंदिरों में दोपहर 12 बजे के बाद तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। मां शैलपुत्री के जयकारों की मंदिरों में गूंज रही। श्रद्धालुओं में युवाओं और बच्चों की भी संख्या अच्छी खासी रही, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर माता के चुनरी चढ़ाई। लोगों ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे।
बुधवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा करने के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की भी पूजा की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के सबसे प्राचीन सिद्धपीठ नगला मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जो पूरे दिन लग रही। नगला मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग होने की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सभी श्रद्धालुओं के मुख से माता के जयकारे सुनाई दे रहे थे। वहीं नगला मंदिर, बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद मंदिर के अलावा प्रमुख मंदिरों के बाहर चुनरी, फूल, प्रसाद आदि की दुकानें भी दिन भी सजी। नवरात्र के नौ दिन तक ये दुकानें सजीं रहेंगी।
विज्ञापन

उधर, नगला मंदिर के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। इस बार भी सभी मंदिरों पर महिला पुलिस कर्मी सहित सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसावां। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों व घरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही घरों में साफ-सफाई के साथ ही कलश स्थापना की। साथ ही कस्बे के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर सबसे ज्यादा भीड़ रही ।
वजीरगंज। नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिर पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगना शुरू हो गई थी।
उघैती। नगर के प्राचीन गंवादेवत मंदिर, मनोकामना मंदिर, हथौड़ा माता मंदिर पर जाकर महिलाओं व कन्याओं ने जल चढ़ाया और मनोकामनाएं पूरी करने के लिए माता से प्रार्थना की। गांव निजरा में हो रहे शतचंडीय महायज्ञ को लेकर पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली।

बिल्सी। हनुमानगढ़ी देवी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। सभी ने मां शैलपुत्री के साथ ही अन्य देवियों की पूजा-अर्चना की। इसके अलावा नगर के नव दुर्गा देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन, कुटीर मंदिर, देववाणी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी माता रानी की पूजा की।

नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

नवरात्र के पहले दिन बिल्सी के हनुमानगढ़ी मंदिर पर माता का जलाभिषेक करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed