फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP government will give financial assistance of 50 lakhs to the family of martyr Mohit Rathore

Budaun News: बलिदानी मोहित के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता देगी यूपी सरकार, गांव में बनेगा शहीद पार्क

Mon, 29 Jul 2024 04:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 29 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बलिदानी मोहित राठौर के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नामकरण मोहित राठौर के नाम पर करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही सभानगर में शहीद पार्क भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP government will give financial assistance of 50 lakhs to the family of martyr Mohit Rathore
बलिदानी मोहित राठौर, रोते-बिलखती पत्नी व बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बलिदानी मोहित राठौर के शौर्य को नमन करने के लिए उनके गांव सभानगर में शहीद पार्क का निर्माण कराया जाएगा। जिस जगह पर उनका अंतिम संस्कार किया गया वहीं, पर इसका निर्माण होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बलिदानी जवान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नामकरण मोहित राठौर के नाम पर करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


पिता नत्थू सिंह राठौर अपने खेत में ही बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। शनिवार शाम से ही तैयारियां चल रही थीं। सुबह भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और अन्य नेताओं ने उन्हें ग्राम समाज की जगह पर अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार किया। अब वहां शहीद पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की गई है। 
विज्ञापन


बहन बोली- उन्हें बताया था राजस्थान में है तैनाती 
बलिदानी मोहित राठौर की बहन रजनी ने बताया कि पहले मोहित राजस्थान के जयपुर में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर में तैनाती होने के बाद भी उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। शायद वह परिवार वालों को परेशान नहीं देखना चाहते थे। उन्हें अंदेशा था कि जम्मू कश्मीर में तैनाती की बात सुनकर परिवार वाले परेशान होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोहित ने कहा था कि वह नवंबर में बहन पूजा का रिश्ता तय करने आएगा। एक फौजी से रिश्ते की बात भी चल ही थी लेकिन अचानक सब कुछ बिखर गया।  मोहित राठौर वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके साथ में चचेरे भाई दीपक सिंह भी भर्ती हुए थे लेकिन उनकी तैनाती अपने बहनोई उपेंद्र सिंह के साथ राजस्थान में थी। 

मोहित झुके न पीछे हटे...दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी बार्डर एक्शन टीम (बैट) ने शुक्रवार रात करीब दो बजे अचानक माच्छिल सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकी पर हमला किया था। चौकी में मौजूद जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। एक घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ के पाकिस्तानी मंसूबे पर पानी फेर दिया। मोहित के बहनोई उपेंद्र सिंह ने बताया कि सैन्य चौकी के आसपास घुसपैठिए पहले से आकर झाड़ियों में छिप गए थे। 

एक घुसपैठिया सैन्य चौकी में घुसने का प्रयास कर रहा था लेकिन कुत्ते के भौंकने पर वह पीछे लौट गया। कुछ देर बाद दूसरे घुसपैठिए ने ग्रेनेड फेंका, जिससे जवान अलर्ट हो गए थे। जवाबी कार्रवाई के दौरान मोहित ने फायरिंग की तो उनको भी गोलियां लगीं। वह जमीन पर गिर गए। सुबह छह बजे तक फायरिंग हुई थी। उनके बहनोई उपेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित का निशाना बिल्कुल सटीक था, जिससे उन्हें 57 आरआर यूनिट में शामिल कर लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed