फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shab-e-Barat was celebrated with devotion in Bilsi.

Budaun News: बिल्सी में अकीदत के साथ मनाई गई शब-ए-बरात

Thu, 05 Feb 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat was celebrated with devotion in Bilsi.
बिल्सी में कोठी वाली मजिस्द में शब-ए-बारात मनाते लोग। संवाद
बिल्सी। नगर में मंगलवार की रात शब-ए-बरात अकीदत और हर्षोल्लास से मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में रात भर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

कोठी वाली मस्जिद के इमाम मौलाना शाह मोहम्मद ने बताया कि शब-ए-बरात की रात बेहद बरकतों वाली होती है। इस रात की गई इबादत और सच्चे मन से मांगी गई दुआएं अल्लाह जरूर कबूल करते हैं। इस अवसर पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। लोगों ने कब्रिस्तानों पर पहुंचकर फातिहा पढ़ी और अपने पूर्वजों को याद किया।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या आठ स्थित कब्रिस्तान पर रिजवान मलिक द्वारा खीर का लंगर आयोजित किया गया। वहीं ईदगाह कब्रिस्तान में भी भव्य सजावट की गई, जहां देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असरारुल हक ने बताया कि इस रात इंसान के कर्मों का हिसाब होता है, इसलिए लोग गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed