फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four accused including two women arrested on charges of prostitution in Badaun

Budaun News: चौराहे के पास मकान में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Four accused including two women arrested on charges of prostitution in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के बिल्सी में पुलिस ने शुक्रवार की शाम अंबियापुर चौराहे के पास एक मकान पर छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में मकान मालिक भी शामिल है, जो अपने ही दो मंजिला मकान में यह धंधा करवा रहा था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबियापुर चौराहे निवासी एक व्यक्ति अपने घर में देह व्यापार रैकेट चला रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस की टीम – महिला उपनिरीक्षक रचना देशपाल, उपनिरीक्षक राममेहर सिंह और महिला कांस्टेबल सोनिया मौके पर पहुंची। टीम ने कमरों के दरवाजे खुलवाए। कमरों में महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। वहीं, दोनों महिलाओं के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। मकान से आरोपियों को बाहर निकालते ही आसपास जुटी भीड़ ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को जमानत पर छोड़ा 
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीपक व मुरीद नामक दो युवकों को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दोनों महिलाओं को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। चारों के खिलाफ अश्लीलता और अनैतिक गतिविधियों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed