फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sewer line

शहर की सूरत बदलने में कारगर होगी सीवर लाइन, सोत को भी मिलेगी संजीवनी

Sat, 08 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
sewer line
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करते नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। चोक नालों की वजह से जलभराव से जूझते शहर के लिए सीवर लाइन, लाइफ लाइन का काम करेगी। लंबे प्रयासों के बाद मिली स्वीकृति से लाइन का काम शुरू हुआ तो शहर की सूरत बदल सकती है।
विज्ञापन

पहले चरण में शेखूपुर रोड पर सोत नदी किनारे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग सेट लगाने के साथ अवरोध और बहाव परिवर्तन नाला (आई एंड डी) का काम होगा। दूसरे चरण में शहर में करीब 185 किमी सीवर लाइन बिछाने का काम होगा। पहले चरण के लिए 41 करोड़ 67 लाख की स्वीकृति देने के साथ 2.50 करोड़ जारी कर दिए हैं। गंदे नाले में तब्दील सोत नदी को भी इससे संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

शहर की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। बारिश के दिनों में शहर के कई प्रमुख हिस्सों में दो से तीन फुट तक जलभराव हो जाता है। कई बाजारों में दुकानों और घरों में पानी घुस जाता है। नगर पालिका हर वर्ष नालों की सफाई पर मोटी रकम खर्च करती है। शहर के दक्षिणी हिस्से के ज्यादातर नालों का मुंह सोत नदी में खोल दिया गया है। सीवर लाइन और ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा होने के बाद सोत नदी में प्रतिदिन करीब 15 करोड़ लीटर पानी अवशोधन के बाद पहुंचेगा। इस पानी का मछली पालन और सिंचाई आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका के पास नौ ओवरहेड टैंक हैं। इनकी क्षमता 14 हजार किलोलीटर से ज्यादा है। एक किलोलीटर में एक हजार लीटर होता है। नगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार प्रति व्यक्ति पर प्रति दिन 135 लीटर पानी की खपत होती है। हालांकि, यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है। यह गंदा पानी नालों के जरिए सोत नदी में चला जाता है।
-
ढाई हेक्टेयर भूमि पर बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट, आठ किसान दे रहे भूमि
शेखूपुर रोड पर सोत नदी किनारे ढाई हेक्टेयर भूमि पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पंपिंग सेट लगाया जाएगा। इसके लिए आठ किसानों ने भूमि देने के लिए सहमति पत्र दे दिए हैं। ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम जल निगम शाहजहांपुर करेगा। ढाई एकड़ भूमि के लिए आठ किसानों को करीब तीन करोड़ का भुगतान किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल निगम और नगर पालिका के स्तर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। दरअसल, जल्द ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं कि आचार संहिता के कारण काम शुरू कराने में रुकावट न हो।

-
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल ढंग से किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जल निगम (नगरीय) राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत शहर में नाला आई एंड डी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। यहां नगर पालिका में नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, डीएम दीपा रंजन, सिटी मजिस्ट्रेट ने काम का शिलान्यास किया। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। विकास कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। सीवर लाइन और प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद बदायूं की तस्वीर काफी बदल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed