{"_id":"586fe4df4f1c1b076515a194","slug":"sewer-clean-in-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: पुलिस की मौजूदगी में साफ कराया चोक नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: पुलिस की मौजूदगी में साफ कराया चोक नाला
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
राहत: पुलिस की मौजूदगी में साफ कराया चोक नाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला श्यामनगर में बनाए गए खुले नालों के बंद होने से बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने हो रहे जलभराव से आखिरकार शुक्रवार को निजात मिल गई। ‘अमर उजाला’ में तीन दिन जनसमस्या से संबंधित खबर छपने के बाद नगर पालिका परिषद ने पुलिस की मौजूदगी में चोक नाला साफ कराया। इससे लोगों को खासी राहत मिली।
शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने नाले के पानी का जलभराव होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। गुरुवार को नाले से गुजरते वक्त दो बच्चे नाले के पानी में गिर गए थे। इसकी दो फोटो ‘अमर उजाला’ ने फोकस करते हुए छापी थीं। इस जनसमस्या से अंजान बनी बैठी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी करीब 20 सफाई कर्मियों और जेसीबी लेकर मय पुलिसबल के पहुंचे और वहां पर सफाई कराई। इस दौरान चोक नालों में पड़ा सिल्ट निकाला गया तो सड़क पर भरा नाले का पानी निकल गया। इससे लोगों को खासी राहत मिली।