फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven people were injured in jackal attacks in three villages.

Budaun News: तीन गांव में सियार के हमले में सात घायल

Wed, 24 Dec 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Seven people were injured in jackal attacks in three villages.
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांवों में सियार के आतंक से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। मंगलवार को सियार ने खेतों में काम करने गए बच्चों और बड़ों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे तीन गांवों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सियार के हमले में निधानपुरा गांव निवासी रामकली पत्नी गंगाधर (50 वर्ष), तेजपाल पुत्र राजेश (19 वर्ष), शिशुपाल पुत्र डूमर (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, रेवा गांव निवासी नन्हीं पत्नी गफूरी (45 वर्ष), फिजा पुत्री गफूरी तथा नैंसी पुत्र रामनिवास को भी सियार ने काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा ककोड़ा गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र होरीलाल भी सियार के हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में सियार की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed