{"_id":"6a2b09651232251332021416","slug":"seven-injured-in-collision-between-two-motorcycles-in-ushait-badaun-news-c-4-1-bly1014-903744-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उसहैत में दो बाइकों की भिड़ंत में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उसहैत में दो बाइकों की भिड़ंत में सात घायल
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम भंद्रा के पास बृहस्पतिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बाइकों के सवार सड़क किनारे गिर पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार जैनब (17), फिरोज (21) पुत्र नबाब और वक्तों (40) पत्नी नबाब निवासी ग्राम गौतरा थाना उसावां के रहने वाले खेड़ा जलालपुर में आयोजित एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पप्पू (45) पुत्र जयपाल, उनकी पत्नी फूलवती (40) तथा बेटियां रचना (7) और प्रियंका (5) निवासी ग्राम देवरिया थाना उसहैत सवार थीं।
वे शाहजहांपुर के ग्राम अकड़ से लौट रहे थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी सात लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों में पप्पू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। संवाद