फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven hut-like houses burnt in the fire in village Jata

Budaun News: गांव जटा में लगी आग में झोंपड़ीनुमा सात घर जले

Mon, 02 Dec 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven hut-like houses burnt in the fire in village Jata
उसहैत के जटा गांव में झोपड़ी में लगी आग। संवाद
उसहैत। क्षेत्र के गांव जटा में सोमवार शाम करीब चार बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर आसपास के सात झोंपड़ीनुमा घर जल गए। घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवर एवं नकदी तथा दो बकरी जिंदा जल गईं। करीब पांच लाख रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान है। सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने बमुश्किल पंपसेट लगाकर तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव जटा में अधिकांश मकान झोंपड़ीनुमा ही हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी नाबिर पुत्र छोटे के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग ने पड़ोसी फतेह मुहम्मद, सैरुद्दीन, रफीक, कल्लू, शहरोज, शमीम के घरों को चपेट में ले लिया। जब तक चीख पुकार पर लोग जुटे और पंपसेट से आग बुझाई तब तक सभी सातों घरों में रखा घरेलू सामान व जेवर, नकदी जल गई। अग्निकांड में नाबिर की दो बकरी, एक पंपसेट, उन्नीस हजार रुपये, एक बाइक समेत अन्य घरों में रखा घरेलू सामान जला है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अग्नि पीड़ित लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। आग लगने के कारण का पता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed