फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Set up DCM Sugar Mill procurement centers in Aamgaon and Guladiya.

Budaun News: आमगांव और गुलड़िया में डीसीएम शुगर मिल के लगवाएं क्रय केंद्र

Wed, 16 Sep 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Set up DCM Sugar Mill procurement centers in Aamgaon and Guladiya.
गन्ना समिति कार्यालय में मंगलवार को सचिव को ज्ञापन सौंपने गुलड़िया के किसान। संवाद
सिलहरी। क्षेत्र के गन्ना किसानों का यदु शुगर मिल से मोहभंग होता नजर आ रहा है। किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिव राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांग उठाई कि डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट रुपापुर के क्रय केंद्र पिछले साल की तरह आमगांव और गुलड़िया में लगवाए जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 300 से अधिक किसान गन्ना कार्यालय पहुंचे। सचिव को बताया कि साल 2025-26 में गुलड़िया प्रथम, द्वितीय व तृतीय समेत आमगांव प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रय केंद्र रुपापुर चीनी मिल के लगे थे। संबंधित मिल ने गन्ने का पेमेंट हर सप्ताह नियमित किया। गन्ना की लदाई-ढुलाई की व्यवस्था भी अच्छी रही। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए चीनी मिल ने खाद और दवाएं भी मुहैया कराईं।
विज्ञापन

कहा कि गन्ने में कीट न लगे, इसकी जानकारी और बचाव से जुड़ी गोष्ठियां भी कराईं। इससे गन्ने में कीट की समस्या काफी कम हो गई। ऐसे में इन क्षेत्रों में साल 2026-27 के लिए भी रुपापुर चीनी मिल के केंद्र आवंटित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग करने वालों में डेलीगेट चंद्रपाल सिंह व प्रमोद कुमार के अलावा रामबाबू सिंह, दिनेश सिंह राठौर, रामपाल सिंह, सुरेश, मगन प्रताप, भगवंत सिंह, दिगंबर सिंह, शिवम, नितिन राठौर व सचिन कुमार समेत दर्जनों गन्ना किसान शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले इन केंद्रों पर यदु शुगर मिल गन्ना खरीद करती थी। भुगतान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसान अब यदु मिल को गन्ना देने से कतरा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, सुरेश सिंह, रामपाल सिंह, सुरेश, मगन प्रताप, आकाश सिंह, अवनेश कुमार, राकेश, अशोक कुमार, विपिन कुमार, ऐवरन सिंह, भगवंत सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed