{"_id":"6aa9a4b3273ac940a5047188","slug":"set-up-dcm-sugar-mill-procurement-centers-in-aamgaon-and-guladiya-badaun-news-c-123-1-ba11032-173192-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आमगांव और गुलड़िया में डीसीएम शुगर मिल के लगवाएं क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आमगांव और गुलड़िया में डीसीएम शुगर मिल के लगवाएं क्रय केंद्र
विज्ञापन
गन्ना समिति कार्यालय में मंगलवार को सचिव को ज्ञापन सौंपने गुलड़िया के किसान। संवाद
सिलहरी। क्षेत्र के गन्ना किसानों का यदु शुगर मिल से मोहभंग होता नजर आ रहा है। किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिव राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांग उठाई कि डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट रुपापुर के क्रय केंद्र पिछले साल की तरह आमगांव और गुलड़िया में लगवाए जाएं।
मंगलवार दोपहर करीब 300 से अधिक किसान गन्ना कार्यालय पहुंचे। सचिव को बताया कि साल 2025-26 में गुलड़िया प्रथम, द्वितीय व तृतीय समेत आमगांव प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रय केंद्र रुपापुर चीनी मिल के लगे थे। संबंधित मिल ने गन्ने का पेमेंट हर सप्ताह नियमित किया। गन्ना की लदाई-ढुलाई की व्यवस्था भी अच्छी रही। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए चीनी मिल ने खाद और दवाएं भी मुहैया कराईं।
कहा कि गन्ने में कीट न लगे, इसकी जानकारी और बचाव से जुड़ी गोष्ठियां भी कराईं। इससे गन्ने में कीट की समस्या काफी कम हो गई। ऐसे में इन क्षेत्रों में साल 2026-27 के लिए भी रुपापुर चीनी मिल के केंद्र आवंटित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मांग करने वालों में डेलीगेट चंद्रपाल सिंह व प्रमोद कुमार के अलावा रामबाबू सिंह, दिनेश सिंह राठौर, रामपाल सिंह, सुरेश, मगन प्रताप, भगवंत सिंह, दिगंबर सिंह, शिवम, नितिन राठौर व सचिन कुमार समेत दर्जनों गन्ना किसान शामिल हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले इन केंद्रों पर यदु शुगर मिल गन्ना खरीद करती थी। भुगतान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसान अब यदु मिल को गन्ना देने से कतरा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, सुरेश सिंह, रामपाल सिंह, सुरेश, मगन प्रताप, आकाश सिंह, अवनेश कुमार, राकेश, अशोक कुमार, विपिन कुमार, ऐवरन सिंह, भगवंत सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।